बांसवाड़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट अर्जुन मकवाना के उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। यहां कांग्रेस से दीपक और भाजपा से बापूलाल मैदान में हैं, जबकि 1033 मतदाता तीनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड में डंपिंग यार्ड सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और प्रदूषण से परेशानी हो रही है, जबकि सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी भी प्रमुख समस्याओं में शामिल है। कुछ मतदाताओं ने कांग्रेस-भाजपा पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन मकवाना लंबे समय से डंपिंग यार्ड का मुद्दा उठाते रहे हैं। डंपिंग यार्ड से परेशान वार्डवासी वार्डवासियों के अनुसार इलाके में बना डंपिंग यार्ड सबसे बड़ी समस्या है। लोगों का कहना है कि गंदगी और प्रदूषण के कारण यहां रहना मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों के मुताबिक प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी होती है और मवेशियों की भी मौत हो रही है। इसके अलावा सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी भी लोगों की प्रमुख समस्याओं में शामिल है। कांग्रेस-भाजपा से नाराजगी का दावा वार्ड में रहने वाली कुछ महिलाओं और स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि लंबे समय से लोग बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट अर्जुन मकवाना लगातार डंपिंग यार्ड की समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं। यही मुद्दा इस चुनाव में उनके प्रचार का भी प्रमुख आधार बना हुआ है।