बारां जिले में नगर निकाय चुनावों का माहौल अब रोचक हो चला है। इस बार चुनावी मैदान में किन्नर समाज की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अंता नगर पालिका में सोनम किन्नर ने 2 वार्डों से अपनी दावेदारी पेश की है। सोनम किन्नर ने वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। वहीं बारां नगर परिषद में कांग्रेस ने किन्नर समाज पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने खुशबू किन्नर को वार्ड नंबर 45 से अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही दोनों ही प्रत्याशी इन दिनों अंता और बारां में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। मतदाताओं में भी किन्नर प्रत्याशियों को लेकर खासा उत्साह और चर्चा देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि मतदाता किसे अपना आशीर्वाद देते हैं। इसका फैसला 9 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद ही सामने आएगा।