बारां में नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले भाजपा को झटका लगा है। नगर परिषद के वार्ड संख्या 39, 40 और 41 के करीब 3 दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अंता विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज मीणा और बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल ने सभी नवागंतुकों का माला पहनाकर और कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री भाजया ने किया स्वागत इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और आमजन के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने में विश्वास रखती है। भाजपा छोड़कर आए सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है। इनके आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में दिलबाग अदलक्खा, महेश अदलक्खा, रमेश सुमन, नितिन अदलक्खा, आकाश अदलक्खा, पार्थ अदलक्खा, शैलेन्द्र अदलक्खा, महेश सुमन, भरत पंवार, महेश पाठक, योगेन्द्र सुमन, दीपक अदलक्खा, विक्रमसिंह खींची, ध्रुव अदलक्खा, जगदीश, सुरेश सुमन, प्रवीण सुमन, नरेन्द्र लखारा, रतन सुमन, अनिल, महावीर सुमन, राजकुमार मेघवाल, शुभम सुमन, प्रिन्स सुमन, भैरूलाल सोनी, सत्यनारायण सुमन, यश कालरा, गजेन्द्र, जितेन्द्र, कैलाश सुमन, जीतू, अभिषेक, पवन, दीपक सहित तीन दर्जन कार्यकर्ता शामिल है।