नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ मिनटों बाद बीजेपी ने एक साथ 55 वार्डों की सूची जारी की है। इसमें कई दिग्गजों को टिकट दी है। भाजपा ने विरोध को ध्यान में रखते हुए लिस्ट जारी करने में देरी की। इसके साथ ही अपने प्रत्याशियों को फोन पर ही नॉमिनेशन करने की जानकारी दे दी थी। सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर के सामने पदाधिकारी सिंबल लेकर आए और प्रत्याशियों की लिस्ट सौंपी। पढ़ें भाजपा की लिस्ट का एनलिसिस बीजेपी ने युवाओं को साधा दरअसल, बीजेपी ने नामों को फाइल सूची तैयार करने के बाद जयपुर भेज दी। सूची को पहले जारी नहीं की। प्रत्याशियों को फोन करके नामांकन दाखिल करने के लिए बोल दिया। इसके बाद दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। सोमवार को सभी वार्डों के प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन भर दिया। नामांकन प्रक्रिया होने के तीन बजे बाद सूची को जारी किया गया। बीजेपी ने इस बार कई युवाओं पर दावा खेला है। साथ ही दिग्गज गंगाविशन, कैलाश कोटड़िया, किशन बोहरा और बलवंत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने वार्ड संख्या 55 से यूसूफ खान को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने चाचा-भतीजे को दी टिकट बीजेपी ने वार्ड संख्या 45 से बलवंत सिंह और 46 से उनके भतीजे स्वरूप सिंह को टिकट दी है। वहीं इस तरह से वार्ड 32 से रमेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड संख्या 39 से भतीजे विजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। पोती को टिकट; बेटी की जगह पिता को मौका वार्ड 7 से पार्षद रहे ईश्वरलाल की पोती अंकिता आचार्य को टिकट दी है। वार्ड संख्या 16 से बेटी की टिकट काटकर उसके पिता किशोर भार्गव को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए दमाराम को वार्ड संख्या 19 से प्रत्याशी बनाया है। निर्दलीय से पार्षद बने छगनलाल की पत्नी विद्या को टिकट दी है। लास्ट बोर्ड में पार्षद रहे बांकाराम को फिर से वार्ड 23 से प्रत्याशी बनाया है। वार्ड से जीते सुनील सिंघवी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। पूर्व प्रतिपक्ष नेता की पत्नी को टिकट पूर्व प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चांडक की पत्नी अर्चना चांडक को वार्ड संख्या 34 से उम्मीदवार बनाया है। दिग्गज नेता मिरचु मल को वार्ड संख्या 37 से उम्मीदवार बनाया है।