बाड़मेर नगर निकाय को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कमेटियां बनाने के साथ वार्ड वार मीटिंग लेना शुरू कर दी है। कांग्रेस ने चौहटन नगर पालिका के लिए बनाई चुनाव कमेटी के संयोजक को लेकर विवाद हो गया। लिस्ट जारी होने के दो दिन बाद कमेटी संयोजक बनाए डॉ. मोहनलाल डोसी ने आपत्ति जताई। संयोजक पद पर नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें। यह नियुक्ति मेरी ओर से पूर्णतया अमान्य है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने कहा कि चुनाव प्रबंधन कमेटी संयोजक बनाने से पहले इनसे बात की गई थी। अब इन्होंने क्यों लेटर जारी किया। ये वहीं जाने। हम कमेटी में बदलाव कर रहे हैं। दरअसल, नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ कांग्रेस और बीजेपी दोनों कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ फील्ड में उतर गई है। कांग्रेस ने पहले बाड़मेर नगर परिषद के लिए चुनाव प्रबंधन कमेटी की घोषणा की। इसका संयोजक मांगीलाल जैन को बनाया गया। वहीं नगर पालिका चौहटन के लिए चुनाव प्रबंधन कमेटी बनाई गई। इसका संयोजक मोहनलाल डोसी को बनाया। दो दिन बाद जताई आपत्ति चौहटन नगर पालिका के लिए कांग्रेस की ओर से मोहनलाल डोसी संयोजक बनाने के तीन दिन बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम का लेटर जारी कर आपत्ति जताई। इसमें लिखा है कि यह नियुक्ति मेरी सहमति के बिना, मेरे साथ किसी तरह का विचार-विमर्श किए बिना मेरी अनुपस्थिति में एक कमेटी बनाकर मुझे संयोजक नियुक्त किया गया। इसके लिए मैं किसी भी तरह से सहमत नहीं हूं। संयोजक पद पर नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मुझे जल्दी अवगत करवाए। यह नियुक्ति मेरी और से पूर्णतया अमान्य है। मैं इस नियुक्ति का खंडन करता हूं।