बाड़मेर में बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इससे पहले ही दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने शनिवार को 78 उम्मीदवारों ने 97 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें सबसे ज्यादा BJP की ओर से नामांकन भरे गए। शनिवार को भी बाड़मेर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के पदाधिकारी भी साथ में नजर आए। वहीं चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए 22 उम्मीदवारों ने 24 नामांकन दाखिल किए। मां-बेटे और मौसी ने भरा पर्चा बालोतरा जिले की नगर पालिका धोरीमन्ना में मां-बेटे और मौसी ने कांग्रेस पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें मनोहर विश्नोई ने 15 नंबर वार्ड, इनकी मां शांति देवी ने 2 नंबर वार्ड और मौसी माडूदेवी ने वार्ड नंबर 5 से नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक टिकट सूची जारी नहीं की है। प्रत्याशियों को लिस्ट का इंतजार बीजेपी ने बाड़मेर नगर परिषद और चौहटन नगर पालिका के सभी वार्डों के प्रत्याशियों पर मंथन करने के बाद अंतिम सूची तैयार कर जयपुर भेज दी है। वहीं कांग्रेस ने अधिकांश नामों को फाइनल कर दिया है। दोनों पार्टियां पहली सूची आज या कल में जारी कर सकती है। वहीं, रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। समदड़ी नगर पालिका में आए 36 उम्मीदवारों ने भरे 37 नामांकन बालोतरा जिले की समदड़ी नगर पालिका में 25 वार्ड है। इन वार्डो में 23 उम्मीदवारों ने 24 नामांकन बीजेपी से, 5 उम्मीदवारों ने 5 नामांकन कांग्रेस से और 8 उम्मीदवारों ने 8 नामांकन निर्दलीय दाखिल किए। अब तक वार्ड संख्या 6 और 15 से कोई भी नामांकन नहीं आया है। गुड़ामालानी में एक वार्ड में दो नामांकन बालोतरा जिले में नई बनी गुड़ामालानी नगर पालिका में शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल हुए। वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय उम्मीदवार करण सिह और भैरसिंह ने फॉर्म भरा है। अभी तक एक भी राजनीतिक दल ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने टिकट सूची जारी नहीं की है। धोरीमन्ना में 32 नामांकन आए धोरीमन्ना नगर पालिका में अब तक 29 उम्मीदवारों ने 32 नामांकन पत्र दाखिल किए है। 11 नामांकन दाखिल हुए दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्ड और चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डों में दोनों पार्टियों ने टिकट जारी नहीं किए। लेकिन दोनों पार्टियों में दावेदारी करने वाले प्रत्याशी पार्टी और निर्दलीय से नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। बाड़मेर नगर परिषद में गुरुवार को पहले दिन 8 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसमें 5 ने कांग्रेस से, 3 ने भाजपा से नामांकन भरे है। वहीं 3 तीन ने कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी नामांकन दाखिल किया। इधर चौहटन नगर पालिका में पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। शनिवार को कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। इस दौरान नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी समेत 5 जनों को एंट्री दी जा रही है। इधर कोतवाली पुलिस और आरएसी की टुकड़ी तैनात रही।