नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के बाद नॉमिनेशन फॉर्म की जांच भी हो गई है। गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति क्लियर हो जाएगी। हालांकि बाड़मेर नगर परिषद में उम्मीदवारों की नामांकन-पत्रों की जांच के बाद 55 वार्डो में 14 वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला होता नजर आ रहा है। वहीं 7 वार्ड में बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। डॉक्यूमेंट जांच के बाद वार्ड संख्या 42 में सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की संख्या 10 है। कुल 234 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। चुनाव में बागी कांग्रेस और बीजेपी के समीकरण बिगाड़ सकते है। पूर्व उपसभापति सुरतानसिंह कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे है। वहीं वार्ड संख्या 26 में बीजेपी के बागी महेश सोनी चुनावी मैदान में है। दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डो के पार्षदों का चुनाव 9 सितंबर को है। 14 सितंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होंगे। 7 वार्डो में बीजेपी-कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। वहीं 21 वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला होता नजर आ रहा है। 34 वार्ड में तीन से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है। हालांकि 3 सितंबर को नामांकन वापसी के बाद स्थिति पूरी तरीके से क्लियर हो पाएगी। 7 वार्ड में सीधा मुकाबला बाड़मेर नगर परिषद में 7 वार्डो में बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। कई वार्डो में आरएलपी के प्रत्याशी उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 14 वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डो में भरे नामांकन पत्रों की जांच के बाद 14 वार्डो में त्रिकोणीय मुकाबला होता नजर आ रहा है। सबसे रोचक मुकाबला वार्ड संख्या एक में है। यहां पर लगातार चार बार चुनाव जीत चुके पूर्व उपसभापति सुरतानसिंह निर्दलीय मैदान में है।