नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में अब कुल 179 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 110, 50 निर्दलीय, 18 RLP और एक BSP प्रत्याशी शामिल हैं। 14 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वहीं 6 वार्डों में RLP के प्रत्याशी भी मुकाबले में हैं। 19 वार्डों में चार या पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। भाजपा-कांग्रेस के 17 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा प्रत्याशी दमाराम के पास है। उनकी कुल संपत्ति 13.57 करोड़ रुपए बताई गई है। नाम वापसी के बाद 179 प्रत्याशी मैदान में नाम वापसी के अंतिम दिन बाड़मेर नगर परिषद के 45 बागी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद 55 वार्डों में कुल 179 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा-कांग्रेस के 110 प्रत्याशी प्रमुख मुकाबले में हैं। इनके अलावा 50 निर्दलीय, 18 RLP और एक BSP प्रत्याशी मैदान में है। 14 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की सीधी भिड़ंत नाम वापसी के बाद 14 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। यहां किसी तीसरे मजबूत विकल्प की मौजूदगी नहीं होने से दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इन वार्डों में पार्टी के परंपरागत वोट बैंक के साथ प्रत्याशियों की व्यक्तिगत पकड़, स्थानीय समीकरण और वार्ड के मुद्दे जीत-हार में अहम भूमिका निभाएंगे। 15 वार्डों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे गणित 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इनकी मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशियों की व्यक्तिगत पकड़ और उन्हें मिलने वाले वोट दोनों प्रमुख दलों के चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर करीबी मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलने वाले वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं। 6 वार्डों में RLP से त्रिकोणीय मुकाबला बाड़मेर नगर परिषद के 6 वार्डों में RLP प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय है। इन वार्डों में RLP कितने वोट अपने पक्ष में खींच पाती है, इस पर चुनावी परिणाम का गणित काफी हद तक निर्भर करेगा। 19 वार्डों में चार-पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला नगर परिषद के 19 वार्डों में चार या पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय और RLP प्रत्याशियों की मौजूदगी से इन वार्डों में चुनावी गणित सबसे ज्यादा पेचीदा है। यहां वोटों का बंटवारा होने से किसी एक प्रत्याशी के लिए स्पष्ट बढ़त हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा। इससे जुड़ी खबर पढ़े… प्रत्याशी के लिए आमने-सामने हुई बीजेपी-आरएलपी:बोले- भाजपा ने किडनैप किया, जबरन नाम वापसी करवाई बाड़मेर नगरपरिषद में 11 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस:3 बजे तक नाम वापसी, 224 प्रत्याशियों के बीच वार्डों में मुकाबला धोरीमन्ना में दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद बने:284 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव; बाड़मेर में 179 उम्मीदवार मैदान में