चूरू | सत्संग भवन में ढांढण वाली दादी का टाबरिया परिवार की ओर से छह सितंबर को दादी आसी म्हारे आंगणे में भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में कोलकाता के संजय शर्मा, चूरू के नारायण गौड़, कोलकाता के मोनू मोर, चूरू के मेहुल शर्मा और चूरू के आशीष डीडवानिया भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम संयोजक संजय बजाज ने बताया कि दादी की चमत्कारी चुनड़ी के दर्शन व कोलकाता के कलाकारों द्वारा दादी का अलौकिक शृंगार सभी के आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम में मां ढांढण वाली दादी की स्वर्ण जयंती समितियों, बसंत उत्सव परिवार व ढांढण महोत्सव समिति का अभिनंदन किया जाएगा।