भरतपुर बीजेपी ने नगर निगम चुनाव के लिए नगर निगम प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 57 वार्डों में अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं। 8 वार्डों को खाली छोड़ा गया है। बीजेपी ने सभी जाति समीकरण साधते हुए टिकट बांटे हैं। बीजेपी की टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में संशय बना हुआ था। कांग्रेस के पूर्व मेयर की पत्नी लड़ेंगी निर्दलीय वार्ड नंबर 17 से विमलेश कुमारी को टिकट दिया गया है। विमलेश पूर्व मेयर रहे शिव सिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सिंह के सामने चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर से शिव सिंह भोंट और उनके बेटे की बहू ने वार्ड नंबर 17 से नामांकन दाखिल किया था। पूर्व डिप्टी मेयर की पत्नी मेयर पद के दावेदारों में शामिल वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस के डिप्टी मेयर रहे गिरीश चौधरी की पत्नी मीना कुमारी बीजेपी से टिकट मिला है। मीना कुमारी रूपवास से प्रधान पर रह चुकी हैं। गिरीश चौधरी की पत्नी को मेयर पद का दावेदार माना जा रहा है। मनोज सिंह को कांग्रेस से किया निष्काषित वार्ड नंबर 19 से मनोज सिंह को बीजेपी और कांग्रेस ने टिकट दिया है। इससे पहले मनोज सिंह कांग्रेस पार्टी से पार्षद रह चुके थे। अब बीजेपी और कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद वह बीजेपी से चुनाव लड़ने की कह रहे हैं, इसलिए कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया है। बीजेपी की महिला प्रत्याशी को मिला टिकट वार्ड नंबर 21 से हेमलता सिंह को टिकट दिया गया है। हेमलता सिंह महिला बीजेपी में प्रदेश मंत्री के पद पर हैं। हेमलता सिंह मेयर पद की भी दावेदारी कर सकती हैं। प्रदेश प्रवक्ता की पत्नी को मिला टिकट वार्ड नंबर 25 से बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक की पत्नी कल्पना को टिकट दी गई है। शैलेश कौशिक की पत्नी की टिकट को लेकर शहर में काफी चर्चा थी।