भरतपुर में 7 सितंबर को सीएम भजन लाल शर्मा का प्रस्तावित रोड शो है। इसको लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। कार्यक्रम को लेकर पोस्टर होर्डिंग छपवा दिए गए हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि 7 सितंबर को सीएम भजन लाल शर्मा भरतपुर में रोड़ शो करने जा रहे हैं। इसकी रूपरेखा हम तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियां चल रहीं हैं। फिलहाल यह दौरा प्रस्तावित है। अभी कार्यक्रम का रोड मेप नहीं बना है। कार्यकर्ताओं के कहने पर हो रहा रोड़ शो कार्यक्रम को लेकर मुख्य तैयारियां हम कर रहे हैं। कार्यकर्ता सीएम से लगातार संपर्क कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह भरतपुर में आएं। कार्यक्रम की पूरी परमिशन अभी हमारे पास नहीं आई है। यह अभी अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है कि सीएम भजन लाल शर्मा भरतपुर आएंगे।