भरतपुर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नगर निगम में 65 वार्ड हैं। जिसमें से 58 सीटों पर कांग्रेस ने टिकट दिया है। 7 वार्डों को कांग्रेस ने खाली छोड़ा है। 7 वार्डों पर ओपन चुनाव करवाया जाएगा। सूची जारी होने से पहले कार्यकर्ताओं में टिकट को लेकर संशय बना हुआ था। कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐसे भी हैं जो टिकट मांग रहे थे लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिला। ऐसे कांग्रेस को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वार्ड नंबर 10, 14, 17, 34, 38, 50, 65 वार्डों को कांग्रेस ने खाली छोड़ा है। इन वार्डों में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ेगा। भरतपुर कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची खबर अपडेट की जा रही है…