भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में जनसंपर्क के दौरान एक परिवार ने निर्दलीय प्रत्याशी ने हमला कर दिया। घटना में निर्दलीय प्रत्याशी के पैर और उसके बेटे के मुंह पर चोटें आई हैं। यह घटना पूरी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी के परिवार और आरोपी परिवार की पहले से रंजिश चल रही थी। जनसंपर्क के दौरान हुआ हमला निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रिया (60) निवासी बुद्ध की हाट ने मथुरा गेट थाने में FIR करवाते हुए बताया कि मैं वार्ड नंबर 23 से निर्दलीय पद पर चुनाव लड़ रहीं हूं। कल शाम करीब 3 बजे मैं कलेक्ट्रेट से पर्चा भरकर घर पहुंची थी। घर पर कुछ देर आराम करने के बाद मैं अपने परिवार के साथ वार्ड में जनसम्पर्क करने के लिए गई थी। गाली देने से रोका तो किया पथराव इस दौरान कल शाम करीब 4 बजे जब हरप्रिया गजराज के सामने से निकली तो, गजराज और उसके परिजनों ने हरप्रिया और उसके परिवार के लोगों से गाली गलौज करने लगे। जब हरप्रिया के परिवार के लोगों ने उन्हें टोका तो, गजराज के परिजनों ने पथराव कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी के पैर में आई चोट पथराव के दौरान गजराज के परिजनों ने कट्टे से एक फायर भी किया। पथराव में हरप्रिया के पैर में चोट भी लगी। उसके अलावा हरप्रिया के बेटे हवा सिंह के आंख के ऊपर चोट आई और एक दांत भी टूट गया। यह लोग आये दिन मोहल्ले के लोगों को परेशान करते हैं। पथराव के लिए छत पर पहले से रखे थे पत्थर हरप्रिया पर हमला करने वालों में गजराज उसके भाई योगेंद्र, जितेंद्र, महेंद्र, रोहित और उसके परिवार के लोग शामिल थे। उन्होंने योजना पूर्वक घर की छतों पर ईंट पत्थर रखे हुए थे। योजना के तहत ही उन्होंने हरप्रिया और उसके परिवार पर हमला किया है। FIR कर ली दर्ज थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर टीम भी पहुंची थी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार लिया जाएगा।