भरतपुर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने सिंबल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिस्ट जमा करवाई। भाजपा ने नगर निगम के 65 वार्डों में से 8 वार्ड खाली छोड़े हैं। जबकि कांग्रेस ने 7 वार्ड खाली छोड़े है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि इसे राजनीतिक कारणों से किया गया है। इससे पहले 3 बजे तक नामांकन जमा करवाने वालों की भीड़ रही। दोपहर 3 बजे नामांकन का समय पूरा होते ही कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट बंद कर दिए गए। 3 बजे के बाद अंदर प्रवेश कर चुके दावेदारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान प्रत्याशी गाड़ियों में और समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे और नामांकन दाखिल किए। फोटोज में देखें…