भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों के लिए भाजपा के 70 वार्डों से प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि कांग्रेस सिंबल से 53 अधिक प्रत्याशी ही चुनाव लड सकेंगे। निर्वाचन कार्यालय में 17 वार्डों के सिंबल तय समय तक नहीं पहुंचने के चलते इन वार्डों को सिंबल अलॉट नहीं हो सका। कांग्रेस इस मामले में कोर्ट जाने के तैयरी कर रही है वहीं रिटर्निग ऑफिसर प्रतिभा देवठिया का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, निर्वाचन विभाग के नियमों और समय सीमा के उल्लंघन की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।