भीलवाड़ा के मोखमपुरा गांव में सांप काटने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों मासूम राखी पर अपनी मां के साथ नानी के घर आई हुई थी। दोनों मासूमों की रोने की आवाज सुन मां उठी और देखी तो सांप के काटने का पता चला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मामला जिले रायपुर थाना क्षेत्र का है। ननिहाल आई हुई थी दोनों जानकारी के अनुसार, कांजी खेड़ा निवासी जगदीश गुर्जर की पत्नी ज्ञानी अपनी दोनों बेटियों कृष्णा (5) और भावना (2) के साथ राखी पर अपने पीहर मोखमपुरा (रायपुर) आई हुई थी। शनिवार रात को खाना खाने के बाद मां और दोनों बेटियां एक ही कमरे में सो रही थी। रविवार सुबह 5 बजे अचानक दोनों बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर मां ज्ञानी देवी की नींद खुली। उन्होंने देखा कि दोनों बेटियों के शरीर पर सांप के काटने के निशान थे। इसी दौरान सांप वहां से निकलता हुआ नजर आया। दोनों बहनों की मौत मासूम के पिता जगदीश गुर्जर ने बताया- ज्ञानी ने परिवार के दूसरे सदस्यों को उठाया और परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चियों को इलाज के लिए सीएचसी रायपुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद भावना को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा को इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी रास्ते दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए। मासूम के पिता किसान है।