बीकानेर जिले की सात निकायों के 270 वार्डों में 1213 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिले में सर्वाधिक उम्मीदवार बीकानेर के वार्ड संख्या दो में है, जहां 15 केंडिडेट्स एक-दूसरे का टक्कर दे रहे हैं। हालांकि नाम वापसी के बाद इस संख्या में परिवर्तन हो सकता है। नामांकन पत्रों की जांच में बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए हैं, वहीं भाजपा के एक उम्मीदवार का पर्चा भी खारिज हुआ है। वहीं नगर निगम के पांच वार्डों में आमने-सामने की टक्कर है। इन वार्डों में कांग्रेस-भाजपा के पर्चे खारिज बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्या 69 में जहां कांग्रेस की उम्मीदवार ममता सांसी का पर्चा खारिज होने से भाजपा की लीला गहलोत का निर्वाचित होना तय है, वहीं कांग्रेस के एक ओर उम्मीदवार प्रदीप कुमार का नामांकन वार्ड संख्या 26 से खारिज हो गया। वहीं वार्ड संख्या 30 से भाजपा उम्मीदवार भंवरलाल का नामाकंन भी निरस्त कर दिया गया है। भंवरलाल और प्रदीप दोनों के खिलाफ अलग अलग थानों में मामले दर्ज हैं। अब वार्ड संख्या तीस में कांग्रेस के अब्दुल सत्तार का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार आशा देवी से हैं, जबकि वार्ड संख्या 26 में रामदयाल पंचारिया का मुकाबला चार निर्दलीय उम्मीदवारों से रह गया है। इन वार्डों में सीधा मुकाबला बीकानेर के पांच वार्डों में आमने-सामने का मुकाबला हो गया है, जिसमें चार में कांग्रेस-भाजपा की टक्कर है, जबकि एक में निर्दलीय प्रत्याशी का कांग्रेस से मुकाबला है। वार्ड दो में सर्वाधिक दावेदार