बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरनसर, देशनोक, नापासर और नोखा में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में मतदान शुरू होते ही वार्ड नंबर 22 के सनसाइन स्कूल, गौरव पथ रोड स्थित मतदान केंद्र पर EVM के दो-तीन बटन जाम होने से मॉकपोल में परेशानी आई। सूचना पर तकनीकी टीम ने मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान शुरू हो गया। मतदाता शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे। बीकानेर नगर निगम में बुधवार को मतदान हो चुका है। ये सीट भी मुकाबले में वार्ड संख्या 17 से श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के जतन सिंह राजपुरोहित उम्मीदवार हैं और विकास मंच की ओर से जतन सिंह इस मंच से सभापति के दावेदार हैं। इसी वार्ड से भाजपा के भरत, कांग्रेस से श्रीकिशन और माकपा से आरिफ मैदान में है।