नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत झुंझुनूं जिले की 10 नगर पालिकाओं में मतदान है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम 6 बजे तक चलने वाले मतदान में 277 वार्डों के लिए कुल 1,213 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 1,87,264 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए जिले में 281 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और चुनावी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन निकायों में होगा मतदान