जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के पार्षद लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यहां 385 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, इनमें भाजपा-कांग्रेस के 100-100 और बाकी 185 अन्य दलों (बीएसपी, रालोपा, आप) समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोग पहुंचा शुरू हो गए थे। इस दौरान शास्त्री नगर के वार्ड नंबर 40 से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस प्रत्याशी नरेशचंद्र जोशी एक साथ वोट देने पहुंच गए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले और एक-दूसरे का अभिवादन किया। वहीं शहर के बूथ पर एक परिवार बुजुर्ग महिला को वोट दिलवाने पहुंचा। चलने में परेशानी होने के बाद भी हाथ पकड़कर मतदान केंद्र पर पहुंचीं और वोट डाला। निकाय चुनाव का परिणाम 14 सितंबर को आएगा। निगम के मेयर के लिए 21 और डिप्टी मेयर के लिए 22 सितंबर को चुनाव होंगे। इस बार शहरी चुनाव में 2 लाख 74 हजार 094 युवा वोटर्स यानी 18 से 35 साल तक उम्र के मतदाताओं पर सभी की नजर है। क्योंकि कुल मतदाता का 38.5 प्रतिशत हिस्सेदानी इन युवा वोटर्स की है। 18 से 25 एज ग्रुप के 1 लाख से ज्यादा वोटर्स शहर में 18 से 25 एज ग्रुप के महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 1,07,728 है। इनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 58 हजार 728 और महिला वोटर्स की संख्या 49 हजार है। वहीं वार्ड नंबर 72 में पुरुष वोटर्स की संख्या 1265 है, लेकिन यहां महिला वोटर्स महज 657 ही है। इनमें सबसे ज्यादा इस एज ग्रुप के वोटर्स वार्ड नंबर 94 में हैं, जहां 18 से 25 एज ग्रुप के पुरुष 1255 और महिला वोटर्स की संख्या 1053 है। वहीं इस एज ग्रुप में सबसे कम वोटर्स वाला वार्ड 15 नंबर है। जहां पुरुष वोटर्स 243 और महिला वोटर्स 194 ही है।