बीकानेर के सेरूणा थाना इलाके में खेत की पानी की डिग्गी में गिरने से 32 साल के युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। राजेडू गांव निवासी देवाराम पुत्र कुंभाराम मेघवाल खेत में पानी की डिग्गी के पास बूस्टर के पाइप में पानी भर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद उसका शव मिला। बूस्टर के पाइप में पानी भर रहा था राजेडू गांव निवासी तोलाराम पुत्र कुंभाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका भाई देवाराम बुधवार दोपहर खेत में पानी की डिग्गी के पास बूस्टर के पाइप में पानी भर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद देवाराम का शव डिग्गी से मिला। इसके बाद शव को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज की हादसे की सूचना मिलने पर सेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की और मर्ग दर्ज कर ली। शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार सुबह कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद करेंगे। डिग्गियों में डूबने के हादसे बढ़े बीकानेर के इस इलाके में खेतों में बनी डिग्गियों में गिरने से डूबने के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। खेतों में बनी इन डिग्गियों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है। आए दिन लोग इनमें गिरकर डूब जाते हैं।