रतननगर | पीएम गेस्ट हाउस में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं तथा पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ मेहनत करेंगे, तो चूरू व रतननगर में निश्चित तौर पर भाजपा का बोर्ड बनेगा। डॉ. वासुदेव चावला व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथों पर मजबूती के साथ डटे रहें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निर्मल सैन, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा, सत्यनारायण सैनी, गणपतराम मेघवाल, राजेंद्र धरेन्द्रा, संतोष पड़िहार आदि मौजूद रहे।