नागौर | ये तस्वीर शहर की मुख्य सड़क की है, जहां पांच साल में तीसरी बार पेचवर्क किया गया। पहला पेच वर्क सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा होने पर और दूसरा प्रभारी मंत्री के आने पर। अब तीसरी बार पेचवर्क तब हो रहा है जब निकाय चुनाव हैं, ताकि वोटरों को बता सकें कि सड़कें चकाचक है। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही लंबे समय से अटके विकास और सफाई के काम अचानक गति पकड़ने लगे हैं।