जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में कल वोटिंग होगी। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से दो पारियों में पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इन 18 निकायों में 565 बूथों पर वोटिंग करवाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया- हमने इन 18 निकायों में मौजूद 565 पोलिंग बूथ में से 152 बूथों को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा है। इन बूथों पर निष्पक्ष चुनाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इन वार्डो में वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी। इन 18 निकायों में 3.90 लाख वोटर्स जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- जयपुर की 18 नगरीय निकायों में कुल 3 लाख 90,378 वोटर्स हैं। इनमें से 3 लाख 88 हजार 833 वोटर्स कल वोटिंग करेंगे। नगर पालिका चाकसू, मनोहरपुर और नरायणा के तीन वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है, इस कारण इन वार्डों में वोटिंग नहीं होगी। इन निकायों में होगी वोटिंग नगर परिषद : चौमूं, शाहपुरा नगर पालिका : मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा। इन निकायों की यहां होगी काउं​टिंग 9 सितंबर को वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने भवानी निकेतन नहीं आएगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है।