बूंदी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। भाजयुमो प्रभारी हरीश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें युवा सम्मेलन आयोजित करने, 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और नवमतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। उन्हें युवाओं को संगठन से जोड़ने और भाजपा की नीतियों के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक ओम धगाल, सह-संयोजक विक्रम सिंह हाड़ा और सागर सैनी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मनोज यादव, गीताराम मीणा, उज्ज्वल शर्मा, मनोज गोचर, गगन, प्रवीण, मनोज गोस्वामी, कन्हैया, नितिन, लोकेश, ओंकार कुशवाह, संदीप गोचर, महावीर सैनी, संजय यादव, महेश जैन, संजय साहू, आशीष गुर्जर, गणेश किराड़ सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।