बूंदी में कजली तीज मेले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को विशेष रूप से सजाया गया था। इसे देखने के लिए मेला परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर झांकी स्थल को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। मेले में घूमने आए लोगों ने भी झांकी के दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था जताई। पूरे मेला परिसर में दिनभर धार्मिक और भक्ति का माहौल रहा। आधी रात को हुई विशेष पूजा रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म समय पर झांकी के सामने विशेष पूजा की गई। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जन्म समय पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विधि-विधान से पूजन किया गया और श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन कराए गए।