कनाडा में बीफ बनाने से रोकने को लेकर भारतवंशी मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद हो गया। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन ने उसका खाना फेंक दिया। महिला उसकी इजाजत के बिना घर में घुसीं और ताले बदल दिए। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने भारतवंशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना कब की है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे जुड़े वीडियो शनिवार को वायरल हुए हैं। किराएदार ने शेयर किए झगड़े के वीडियो गार्डन में खाना बनाने से शुरू था विवाद किराएदार ने बताया वह अपने एक दोस्त के साथ गार्डन में बारबेक्यू (ग्रिल) पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवान वहां पहुंचीं और उन्हें रोकने लगीं। किराएदार ने वीडियो शेयर किए। इनमें राज तिवान दीवार पर पड़े निशानों की ओर इशारा करती नजर आ रहीं थीं। किराएदार ने उनसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। किराएदार के दोस्त ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। मकान मालकिन पर खाना फेंकने का आरोप दूसरे वीडियो में राज तिवान बारबेक्यू पर रखा खाना फेंकती हुई दिखाई दीं। किराएदार ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर उन्हें खाना बनाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। इसके बाद राज तिवान ने पुलिस बुलाने की बात कही। इंस्टाग्राम पर झगड़े के कई वीडियो पोस्ट हुए विवाद के बाद किराएदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किए। उसका दावा था कि बारबेक्यू को लेकर हुआ झगड़ा कोई अकेली घटना नहीं थी। एक और वीडियो में महिला किराएदार के घर के अंदर जाती नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी। इस दौरान किराएदार बार-बार तिवान को घर से बाहर जाने के लिए कहता रहा। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसीं और बाद में ताले भी बदल दिए। मकान मालकिन राज तिवान की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने भी अभी यह साफ नहीं किया है कि दोनों के बीच विवाद की असली वजह क्या थी। किराएदार बीफ बना रहा था या कुछ और अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का मुस्लिम पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने केस किया पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…