नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 60 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है, वहीं कई पुराने कार्यकर्ताओं को भी दोबारा मौका दिया गया है। दूसरी तरफ ऐसे कई दावेदार भी रहे, जो लंबे समय से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके। पहले पढ़िए- पूरी लिस्ट कुछ वार्डों के टिकट सबसे ज्यादा चर्चा में रहे टिकट घोषित होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पार्टी की ओर से जिला संयोजक सुशील कुमार शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अधिकृत सिंबल सौंपा। भाजपा की सूची में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 11, 12, 13, 14, 15, 17, 22, 25, 28, 31, 35, 53 और 59 को लेकर रही। इन वार्डों में कई मजबूत दावेदार टिकट की दौड़ में थे, इसलिए अंतिम सूची पर सभी की नजर थी। पार्टी ने इन सीटों पर भोलाराम प्रजापत, हरिश ईनाणी, छोटू सिंह शेखावत, शांति लाल जाट, अनिल ईनाणी, सुरेश चन्द्र झंवर, जगदीप सिंह सलुजा, शैलेन्द्र झंवर, विपिन सिंह, सुदर्शन रामपुरिया, अविनाश शर्मा, निकिता सैनी और पुरन सिंह राणा को उम्मीदवार बनाया है।