पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के चोटिला गांव में बीती रात को चोरों ने दो मकानों में चोरी की। पीछे के रास्ते आए चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के गहने, केश आदि चोरी कर ले गए। गहनों की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू की। 13 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 5 हजार रुपए नकद पार चोटिला गांव के रहने वाले नरपतसिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई गणपतसिंह पुत्र अर्जुनसिंह के घर के पीछे खेत है। ऐसे में चोर पीछे की तरफ बनी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। और घर से करीब 13 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के गहने और 5 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान चोरों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। परिवार के लोग चौक में सो रहे थे। इसी तरह चोटिला गांव के भरतसिंह पुत्र नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया- घर में भी चोर पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। चोर यहां से करीब 25 तोला सोने, 400 ग्राम चांदी के गहने और 1 लाख 85 हजार रुपए चोरी कर ले गए। घटना के वक्त सास-बहु घर के बरामदे में सो रही थी। भरतसिंह किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर की जांच शुरू घटना की जानकारी मिलने पर रोहट थाने की SHO पाना चौधरी मयजाप्ता मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया चोरों की तलाश में टीमें गठित कर जांच शुरू की।