चूरू में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के सहयोग से ढाढण शक्ति भक्त मंडल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और नेत्र ऑपरेशन शिविर शुरू हुआ। यह शिविर मंगलवार से गढ़ के पास स्थित बजाज आई हॉस्पिटल में लगाया गया है। शिविर प्रभारी डॉ. भारतेंदु अग्रवाल ने बताया कि इसमें जरूरतमंद मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जांच की जा रही है। योग्य मरीजों का निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों को चिकित्सा परामर्श के साथ आंखों से जुड़ी जरूरी जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है। शिविर का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। ढाढण शक्ति भक्त मंडल के सज्जन बजाज, डूंगरमल बजाज, श्रवण बजाज, नरेंद्र बजाज, रमाकांत सुंदरिया और संजय बजाज का भारत विकास परिषद के संरक्षक श्यामसुंदर पारीक, बजाज हॉस्पिटल के ट्रस्टी श्यामसुंदर बजाज और अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष विमल भटनागर और प्रांत प्रतिनिधि निरंजन चोटिया ने बताया कि शिविर का मकसद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा और आंखों का इलाज उपलब्ध करवाना है। परिषद के सचिव रामस्वरूप शर्मा और जिलाध्यक्ष उमेश चौहान ने ऑपरेशन के बाद मरीजों को बरतने वाली सावधानियों, दवाइयों के सेवन और जरूरी देखभाल के बारे में जानकारी दी। संयुक्त सचिव पुनीत लाटा ने बताया कि शिविर के संचालन में परिषद के वित्त सचिव पवन जांगिड़, विश्वनाथ चौधरी, बनवारीलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, निरंजन वर्मा, मैनपाल सिंह, मदन सिंह, किशन सिंह, हुकमचंद गौड़, अशोक आसेरी, राकेश जांगिड़, विजय इसरानी, नवरत्न महर्षि, देवेंद्र चंदेल, सुमन महर्षि और मीकू अग्रवाल आदि मौजूद थे।