चूरू के सालासर में अज्ञात वाहन के कुचलने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीनों युवक सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर निकले थे। हादसा सालासर बालाजी से 1 किलोमीटर पहले किशनगढ़-संगारिया स्टेट हाईवे 7 पर शुक्रवार रात करीब 11ः30 बजे हुआ। सालासर थानाधिकारी शंकल लाल भारी ने बताया- हादसे में नागौर के जायल निवासी राजेश भार्गव (27), नटवर भार्गव (29) और विक्रम भार्गव (24) की मौत हो गई। तीनों युवक 80 लोगों के साथ 10 सितंबर को जायल से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। साथी आराम के लिए रुके, तीनों रात में ही निकल पड़े शुक्रवार रात को उनके साथी पैदल यात्री सालासर से 11 किमी पहले गनेड़ी में आराम करने के लिए रुक गए थे। ये तीनों पहले सालासर पहुंचने के लिए रात को ही निकल पड़े थे। सीआई ने बताया- मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चित्तौड़गढ़ में ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 2 दोस्तों की मौत चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार तीन दोस्त बानसेन क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। इसी दौरान भदेसर थाना क्षेत्र में बाइक के आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए और गाड़ी उसमें घुस गई। पूरी खबर पढ़ें… बांसवाड़ा में ट्रेलर पलटा, कोचिंग जा रहा युवक नीचे दबा, क्रेन की मदद से बाहर निकाला, इलाज के दौरान मौत बांसवाड़ा में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। बाइक पर गुजर रहे दो युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए। बाइक सवार एक युवक उसके नीचे दब गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी उछलकर दूर जा गिरा। पूरी खबर पढ़ें…