न्यूयॉर्क में US ओपन के विमेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में चीन की झेंग क्विनवेन ने छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 और कोको गॉफ ने हमवतन इवा जॉविक को 6-1, 6-4 से और मिर्रा आंद्रीवा ने भी अनास्तासिया पोटापोवा को हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। 5-0 से पिछड़कर लगातार झेंग क्विनवे ने दूसरी बार वापसी की स्वियातेक ने पहले सेट में 5-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन झेंग ने लगातार 7 गेम जीतकर सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में उन्होंने स्वियातेक की सर्विस दो बार तोड़ी और 6-3 से मैच जीत लिया। यह झेंग की लगातार दूसरी 0-5 से वापसी है। इससे पहले तीसरे राउंड में उन्होंने मैडिसन कीज के खिलाफ निर्णायक सेट में 0-5 से पिछड़ने के बाद मैच जीता था। उस मुकाबले में उन्होंने मैच पॉइंट भी बचाया था। क्वालिफायर से क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं झेंग झेंग क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ में पहुंची थीं और अब US ओपन के क्वार्टर फाइनल में हैं। वह 2021 में एम्मा राडुकानू के बाद इस टूर्नामेंट के विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर हैं। 2024 पेरिस ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट झेंग कभी वर्ल्ड नंबर-4 भी रह चुकी हैं, लेकिन पिछले साल कोहनी की सर्जरी के बाद उनकी रैंकिंग 121 तक गिर गई थी। दूसरी ओर, स्वियातेक 2022 की US ओपन चैंपियन और छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हैं। झेंग के खिलाफ हार के बाद वह आर्थर ऐश स्टेडियम से आंसुओं के साथ बाहर गईं। झेंग ने इससे पहले 2024 पेरिस ओलिंपिक के गोल्ड मेडल मैच में भी स्वियातेक को हराया था। रायबाकिना एक जीत दूर नंबर-1 से एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को 66 मिनट में 6-1, 6-4 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना झेंग से होगा। रायबाकिना के पास पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 बनने का मौका है। झेंग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचते ही वह आर्यना सबालेंका को पीछे छोड़कर टॉप रैंक हासिल कर लेंगी। ओसाका बोलीं- अब हार से दुखी नहीं होती रायबाकिना से हार के बाद चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने कहा कि अब वह हार को पहले की तरह नहीं लेतीं। वह उससे सीखने की कोशिश करती हैं। मैच के दौरान पैर में दर्द के कारण उनकी मूवमेंट भी प्रभावित हुई। ओसाका ने कहा कि उनकी बेटी स्वस्थ है, परिवार अच्छा है और उन्हें US ओपन में खेलने का मौका मिला। इसलिए वह इस हार से दुखी नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह एक और ग्रैंड स्लैम जीतती हैं तो इससे उनकी जिंदगी नहीं बदलेगी। गॉफ ने 18 साल की जॉविक को हराया अमेरिका की कोको गॉफ ने हमवतन इवा जॉविक को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गॉफ ने पहले सेट में दबदबा बनाया, जबकि दूसरे सेट में 18 साल की जॉविक ने वापसी की कोशिश की, लेकिन गॉफ ने गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। जॉविक ने तीसरे राउंड में अपनी करीबी दोस्त एलेक्स एला को तीन घंटे चले मुकाबले में हराया था। इस जीत के बाद वह पहली बार US ओपन के चौथे राउंड में पहुंची थीं, जहां उनका सामना गॉफ से हुआ। गॉफ इस साल चार ग्रैंड स्लैम में से तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका मुकाबला मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन मिर्रा आंद्रीवा से होगा। आंद्रीवा पहली बार US ओपन की क्वार्टर फाइनल में पहुंची मीरा आंद्रीवा ने अनास्तासिया पोटापोवा को 5-7, 6-4, 6-3 से हराया। इस जीत से वह पहली बार US ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। मुकाबले के आखिरी गेम में पोटापोवा के घुटने में चोट लगी। वह दर्द के बावजूद मैच पूरा करने के लिए कोर्ट पर लौटीं। मैच खत्म होने के बाद आंद्रीवा नेट पर गईं और पोटापोवा को गले लगाया। --------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशिया कप-पाकिस्तानी प्लेयर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए:6 दिन पहले श्रीलंकाई कप्तान ने रिकॉर्ड बनाया था, 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए T20I में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। खास बात यह है कि एशिया कप में 6 दिन के अंदर यह दूसरा बड़ा गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2 सितंबर को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे। पूरी खबर