चूरू | जिले में मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा व धूप खिली रही, जबकि दोपहर बाद हल्के बादलों की आवाजाही रही। बादलवाई के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.7 व न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। चार से छह 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।