सादुलपुर | सरदारपुरा झाड़ू का बास में दादा केसरा कमेटी व ग्रामीणों के सहयोग से दादा केसरा खेल प्रतियोगिता होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार शाम 3.15 बजे दादा केसरा खेल ग्राउंड में होगा। प्रतियोगिता में कबड्डी ओपन के मुकाबले मुख्य आकर्षण रहेंगे। कबड्डी में विजेता टीम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार तथा तृतीय को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मुकाबले डे-नाइट होंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रहने तथा खाने-पीने की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की जाएगी। इसके अलावा पांच सितंबर शाम 5.15 बजे बूढ़ा दौड़ का आयोजन होगा। बूढ़ा दौड़ में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को हुक्का पुरस्कार दिया जाएगा। कमेटी सदस्य प्रवीण बजरंगी, कुलदीप पूनिया, सुंदर पूनिया, वीरेंद्र श्योराण, संदीप धनखड़, संदीप पूनिया, अमित पूनिया, मोनू पूनिया, सोनू पूनिया आदि तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।