ब्यावर |ऋद्धि-सिद्धि नगर निवासी स्वर्गीय अखिलेश जैन लुहाड़िया के निधन के बाद उनकी बेटियों पारुल गोधा और रूपल जैन ने पिता की अंतिम यात्रा का दायित्व निभाया। बेटियों ने पिता की अर्थी को कांधा देने के साथ मुखाग्नि की रस्म भी अदा की। स्वर्गीय अखिलेश जैन लुहाड़िया का कोटा में उपचार के दौरान निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार उनके कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में उनकी बेटियां पारुल और रूपल ने पिता की अर्थी को कांधा दिया और अंतिम संस्कार किया।