दौसा में निकाय चुनाव को लेकर जिले के 11 निकायों से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को दौसा उपखंड कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दावेदारों ने रिटर्निंग अधिकारी संजू मीणा के सामने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। शनिवार तक कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी के 15, भाजपा के 9 समेत निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कई दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।