डीग जिले के बृज नगर कस्बे में एक घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। यह घटना मंदिरवाली गली के पास देर रात हुई, जिसकी पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित बाइक मालिक नरेश सैनी ने बताया कि उनकी बाइक देर रात उनके मकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान 2 अज्ञात बदमाश वहां आए और बाइक लेकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में 2 अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। नरेश सैनी ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।