राजस्थान के 162 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में पहले चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। अलवर शहर के वार्ड-51 के बूथ-1 (ज्ञान दीप स्कूल) में ईवीएम में खराबी के कारण वोटिंग शुरू नहीं हुई है। वोटर्स ने हंगामा कर दिया है। चूरू जिले की सुजानगढ़ नगर परिषद के वार्ड-26 के बूथ नंबर 37 में ईवीएम नहीं चलने से वोटिंग 35 मिनट की देरी से शुरू हुई। जोधपुर जिले की बालेसर नगर पालिका के वार्ड-15 के एक बूथ पर ईवीएम शुरू नहीं होने से वोटिंग के लिए लंबी लाइन लग गई। ईवीएम चलने पर सुबह 7:40 बजे वोटिंग शुरू हुई। पहले चरण में 57 लाख से ज्यादा मतदाता कुल 20 हजार 623 कैंडिडेट के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से 17 नगर पालिका के 25, चार नगर परिषद के 6 और एक नगर निगम के 1 वार्ड में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही फेज की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी। पहले देखिए… निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… निकाय चुनाव के बड़े अपडेट्स… झुंझुनूं की बगड़ नगरपालिका में बूथ नंबर 9 और 17 पर वोटिंग शुरू होते ही EVM में तकनीकी खराबी आ गई। EVM बदलने के बाद 7:15 बजे वोटिंग फिर से शुरू हो सकी। सवाई माधोपुर के वार्ड-35 में सुबह 7:32 बजे ईवीएम चालू हुई, तब वोटिंग शुरू हुई। कोटपूतली जिले की पावटा प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड-8 (बूथ संख्या 9) में तकनीकी खराबी के कारण 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। दौसा जिले की मंडावर नगरपालिका के वार्ड-15 के एक बूथ पर तकनीकी खराबी की वजह से 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। सबसे पहले जानिए- कौन-कौन सी आईडी के साथ कर सकते हैं वोट … निकाय चुनाव की ये खबर भी पढ़ें… अलवर । जोधपुर । जयपुर । भीलवाड़ा । बीकानेर । भरतपुर । … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…