टोंक जिले की पांच नगर पालिकाओं के 135 वार्डों में पार्षद पद के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। इस चुनावी समर में उतरे 532 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 90 हजार 842 मतदाता (45,960 पुरुष व 44,881 महिला मतदाता) करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक अलर्ट चुनाव को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो पूरी चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निवाई में मतदान दलों की रवानगी व कार्मिकों के प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नगर पालिकावार मतदाताओं के आंकड़े: 31 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष नजर जिले के पांचों निकायों में कुल 31 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल घोषित किया गया है, जहाँ अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इनमें निवाई और उनियारा में सर्वाधिक 9-9, देवली में 8, पीपलू में 4 और दूनी नगर पालिका क्षेत्र में 1 क्रिटिकल केंद्र शामिल है। शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित निर्वाचन संबंधी किसी भी शिकायत या परिवेदना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी (आईएएस) से सर्किट हाउस टोंक के कमरा नंबर 2 में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आमजन दूरभाष नंबर 01432-294988 तथा निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।