करौली की 11 साल की घुड़सवार धानवी सिंह पिचानोत ने जयपुर में हुए राज्यस्तरीय सप्त शक्ति हॉर्स शो में गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ धानवी के नाम अब घुड़सवारी में कुल 14 पदक हो गए हैं। धानवी ने अपने घुड़सवारी के हुनर और बेहतरीन प्रदर्शन से यह स्वर्ण पदक हासिल किया। इतनी कम उम्र में घुड़सवारी जैसे खेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर वह अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। उनकी इस सफलता से करौली का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। धानवी की लगातार जीत से उनके परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। घुड़सवारी के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि करौली के लिए गर्व की बात है।