प्रतापगढ़ जिले में शहरी सरकार के चुनाव के लिए धरियावद और छोटी सादड़ी में दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया। सभी बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। कई जगह खासकर महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिली। मतदान के लिए धरियावद में 20 और छोटी सादड़ी में 25 बूथ बनाए गए हैं। धरियावद में कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, छोटी सादड़ी में 58 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 25 भाजपा, 25 कांग्रेस और 8 अन्य पार्टियों व निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। धरियावद में कुल 9417 मतदाता हैं। इनमें 4706 पुरुष और 4711 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। इसी तरह छोटी सादड़ी में कुल 14670 मतदाता हैं। इनमें 7180 पुरुष, 7489 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता है। मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील करते नजर आए। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है। धरियावद में मतदान प्रतिशत छोटीसादड़ी में मतदान प्रतिशत धरियावद में वार्डवार प्रत्याशियों की सूची छोटीसादड़ी नगर पालिका में वार्डवार प्रत्याशियों की सूची