धौलपुर नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। यह सूची राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की स्वीकृति के बाद जारी की गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी अजीत यादव और सहप्रभारी भूपेंद्र भारद्वाज ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार जाटव और विधायक शोभारानी कुशवाहा के साथ मिलकर प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया। कांग्रेस की सूची जारी होने के साथ ही नगर परिषद चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब प्रत्याशी पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में प्रचार अभियान को गति देंगे।