कोटा जिले की 5 नगर पालिकाओं के मतदाताओं की बारी बुधवार को हैं। जिले में पहले चरण के तहत रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन निकायों के मतदाता सुबह 7 बजे से अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जबकि नगर निगम कोटा में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। जिले की पांचो निकाय में कुल 1,10,549 मतदाता हैं, जो 557 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी इटावा नगर पालिका में है। यहां 145 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इटावा- इटावा में 35 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 34 कांग्रेस से हैं। वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर सकी थी। रामगंजमंडी -रामगंजमंडी में वार्ड 27 में बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन वायस ले लिया था। सांगोद -सांगोद में बीजेपी के 35 व कांग्रेस के 34 प्रत्याशी है। वार्ड 19 में कांग्रेस प्रत्याशी हेनराज मेघवाल का नॉमिनेशन आपत्ति पर खारिज हो गया था। भाजपा में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर- रामगंजमंडी से विधायक है। उनके विधानसभा क्षेत्र में रामगंज मंडी व सुकेत नगर पालिका आती है। मंत्री लगातार सुकेत व रामगंज मंडी में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में लगे हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर - सांगोद से विधायक हैं। पिछले कुछ दिनों से सांगोद में डेरा जमाए हुए हैं। सांगोद में चुनाव प्रचार की कमान मंत्री नागर ने संभाल रखी है।