पीएम मोदी ने मंगलवार शाम ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा- UPI भारत के विकास की कहानी है। 10 साल पहले बैंक अकाउंट फिंगर टिप पर लाने पर किसी को यकीन नहीं था, लेकिन आज ये हकीकत बन चुका है। उन्होंने कहा- हमें उन देशों में भी UPI का विस्तार करना चाहिए, जिनके साथ भारत व्यापार करता है। भारत और सिंगापुर के बीच UPI से लेन-देन करना उतना ही आसान हो गया है, जितना दो भारतीय शहरों के बीच होता है। फेस्ट का निरीक्षण करते हुए पीएम की 2 तस्वीरें… भारत विकास करता है, तो दुनिया को आत्मविश्वास मिलता है: पीएम पीएम ने कहा- आज दुनिया संघर्षों और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है। ऊर्जा और वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव है। यह स्थिति कई महीनों से बनी हुई है, और अप्रैल से जून की तिमाही विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रही है। ऐसे समय में, जब भारत 7.8% की दर से विकास करता है, तो विश्व को एक नया आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा- बेहद खुशी है कि आज यहां एक और हैट्रिक हासिल हुई है। पहली हैट्रिक 2024 में तीसरी बार सरकार बनने पर लगी थी, और यह हैट्रिक आप सबके बीच आने से जुड़ी है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में यह मेरा लगातार तीसरा साल है। यह हैट्रिक दिखाती है कि विकसित भारत के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं, आपका काम कितना अहम है। 2020 में शुरू हुआ था ग्लोबल फिनटेक फेस्ट GFF को 2020 में आकार दिया गया था। इसमें नीति, नियम, तकनीक और उद्योग से जुड़े लोग एक मंच पर साथ आते हैं। केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, टेक कंपनियों समेत कई वैश्विक विशेषज्ञ इकोनॉमी पर चर्चा करते हैं। इसका मकसद डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन में भारत की भूमिका मजबूत करना और नई संभावनाओं को जमीनी असर में बदलना है। ------------------- पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री:अगले साल 7 राज्यों में चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें…