धौलपुर जिले में पिछले 2 दिनों से हो रही तेज बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। शहर की करीब 12 कॉलोनियों में पानी भर गया है। लगातार बारिश से जिले के बांध, तालाब और जलाशय भर गए हैं। रामसागर बांध ओवरफ्लो होने के बाद सड़क पर पानी बहने लगा है। पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में भारी पानी आने से बांध का जलस्तर भराव क्षमता के बहुत करीब पहुंच गया है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है और शनिवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।