नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बाड़मेर की चौहटन और बालोतरा की सिणधरी और धोरीमन्ना समेत अन्य नगर पालिकाओं में वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई। बाड़मेर जिले की चौहटन नगर पालिका में कुल 9688 मतदाता है। इनमें 5008 पुरुष एवं 4679 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। बालोतरा जिले की सिणधरी में 7198, धोरीमन्ना में 7362 वोटर्स शहरी सरकार के लिए पोलिंग करेंगे। धोरीमन्ना नगर पालिका में 41, चौहटन नगर पालिका में 64 और सिणधरी नगर पालिका में 58 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। धोरीमन्ना में दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब 18 वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। इसमें कांग्रेस 17 और बीजेपी 18 पर लड़ रही है। बाकी निर्दलीय और आरएलपी चुनाव लड़ रही है। वहीं चौहटन में बीजेपी 20 और कांग्रेस 13 वार्ड में चुनाव लड़ रही है। 7 वार्ड में बीजेपी को आरएलपी और निर्दलीय टक्कर दे रहे हैं। इधर सिणधरी नगर पालिका में बीजेपी 20 और कांग्रेस 18 पर लड़ रही है। 2 वार्ड में बीजेपी की टक्कर आरएलपी और निर्दलीय से है। धोरीमन्ना नगर पालिका के 18 वार्ड में 41 प्रत्याशी, वार्ड 3 और 13 में बीजेपी और निर्दलीय निर्विरोध निर्वाचित धोरीमन्ना में बीजेपी से 18 और कांग्रेस से 17 प्रत्याशी चौहटन में कुल 20 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर चौहटन में कुल 9688 वोटर पुरूष वोटर 5008 महिला वोटर 4679 ट्रांसजेंडर वोटर 1 चौहटन नगर पालिका के 20 वार्ड में 64 प्रत्याशी नगर पालिका में चौहटन में बीजेपी से 20 और कांग्रेस से 13 प्रत्याशी है। 7 वार्ड में बीजेपी का निर्दलीय और आरएलपी से मुकाबला है। सिणधरी में कुल वोटर - 7198 पुरूष वोटर- 3735 महिला वोटर- 3463 सिणधरी नगर पालिका के 20 वार्ड में 58 प्रत्याशी नगर पालिका में सिणधरी में बीजेपी से 20 और कांग्रेस से 18 प्रत्याशी है। 2 वार्ड में बीजेपी का निर्दलीय और आरएलपी से मुकाबला है।