डीडवाना में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली 20 बाइक और काली फिल्म लगी 2 गाड़ियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई डीडवाना थाना और यातायात टीम ने मिलकर की। इस अभियान की निगरानी एएसपी हिमांशु शर्मा और सीआई उमेश गुप्ता ने की। पुलिस और यातायात टीम ने शहर के मुख्य रास्तों और चौराहों पर नाकाबंदी करके गाड़ियों की जांच की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के 20 बाइक मिलीं। साथ ही, 2 गाड़ियों के शीशों पर नियम के खिलाफ काली फिल्म लगी थी। इन सभी गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों में हलचल मच गई।