सादुलपुर | भारतीय किसान संघ ग्राम समिति की बैठक सिद्धमुख के भगत सिंह चौक में हवासिंह रणवां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान गांव में पानी की सप्लाई नियमित व सुचारु रखने को लेकर देवीलाल महला से बात की गई। बैठक के बाद किसान संघ पदाधिकारियों ने सिद्धमुख पटवारी तथा तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को गिरदावरी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। फसलों की उचित गिरदावरी करवाने सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष ईश्वरसिंह महला, संभाग सदस्य देवीलाल जोशी, तहसील सदस्य जगदीश मेहरा, जिला प्रतिनिधि जुगलकिशोर शर्मा, ख्यालीराम ज्याणी मौजूद रहे।