डूंगरपुर के वार्ड 31 में न्यू कॉलोनी स्थित बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के ऑफिस के सामने शुक्रवार 4 सितंबर को नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने करीब 15 कुत्ते छोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कड़ा विरोध दर्ज कराया। विरोध के बावजूद गाड़ी का ड्राइवर आनन-फानन में कुत्तों को छोड़कर वहां से रवाना हो गया। इस पूरी घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। सुनील जैन का आरोप है कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। मुझे कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है। इन 3 फोटोज में समझिए पूरा मामला जैन समुदाय के मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में कांग्रेस से कनकमल जैन मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन जैन और बागी सुनील जैन के बीच माना जा रहा है। वार्ड में जैन समुदाय के मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है, इसके बाद सिंधी समुदाय के मतदाता आते हैं।