डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान जागरूकता रथ को रवाना किया गया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश रैगर व जिला परिषद सीईओ व स्वीप प्रभारी हनुमान सिंह राठौड़ ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाज सेवा और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए समाजसेवी हरीश मेहता ने निर्वाचन विभाग के सहयोग से नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने की अनूठी पहल की है। 9 सितंबर को होने वाले नगर परिषद चुनाव में शहर के सभी 40 वार्डों में मतदान जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए उन्होंने स्वप्रेरणा से मतदान जागरूकता रथ चलाने की पहल की। एडीएम प्रकाश चंद्र रेगर और सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।